चंडीगढ़। हरियाणा में एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों की सुध अब सरकार खुद लेगी। बुजुर्गों को घर-द्वार पर देखभाल के लिए देखभाल सहायक (केयर गिवर्स) तैयार किए जाएंगे। पहले चरण में वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर पर देखभाल और प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए 1000 देखभाल सहायक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह पहल उस बदलती सामाजिक परिस्थिति का जवाब है, जहां कई वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही नियमित देखभाल और सहयोग की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज की सबसे अनुभवी पीढ़ी के लिए नई सोच के साथ कदम बढ़ाते हुए सभी शहर और कस्बों में वरिष्ठ नागरिक कल्याण क्लब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संबंधी सहायता देना नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक जुड़ाव, सम्मान और सुरक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके पीछे स्पष्ट संदेश है कि वरिष्ठ नागरिक समाज पर बोझ नहीं, बल्कि अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं।

No comments :