HEADLINES


More

वाहन चोरी व अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी तथा अवैध हथियार रखने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक देशी कट्टा व मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेंट्रल में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आकिर वासी बास बुर्जा ढाणी जिला डीग, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जिससे चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में कुशल किशोर उर्फ कौशल वासी पक्की सराय, जिला भागलपुर, बिहार, हाल गांव सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित दाना पानी पार्क, सेक्टर-3 के पास से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में मामले दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply