HEADLINES


More

अवैध नशा बेचने वाले 3 गिरफ्तार, 2.268 किलोग्राम गांजा व 4.8 ग्राम स्मैक बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 3 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.268 किलोग्राम गांजा तथा 4.8 ग्राम स्मैक बरामद की है।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिल कुमार वासी गांव करवा मगर पाल नूरान, जिला सारण, बिहार, आमिर उर्फ कतीरा वासी सेक्टर-48, एसजीएम नगर, फरीदाबाद तथा तरुण वासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल को पल्ला पुल, आगरा कैनाल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.058 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वहीं अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपित आमिर उर्फ कतीरा को श्याम कॉलोनी झुग्गी, अनखीर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 ग्राम गांजा बरामद किया।

इसी क्रम में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपित तरुण को बाईपास मथुरा रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.8 ग्राम स्मैक बरामद की।

तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज किया गया। आरोपितों अनिल को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है, वहीं अन्य दो आरोपितों के खिलाफ माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई गई।


No comments :

Leave a Reply