HEADLINES


More

हजारों समर्थकों के साथ पार्षद दीपक यादव और पवन यादव गिरफ़्तारी देने पहुंचे डीसीपी कार्यालय

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद।  एक्सईएन - पार्षद विवाद में दर्ज एफआईआर के तहत हजारों समर्थकों के साथ पार्षद दीपक यादव और पवन यादव अपनी गिरफ़्तारी देने के लिए dcp कार्यालय पहुंचे। जनहित को प्राथमिकता देते हुए पार्षद दीपक यादव व पार्षद पवन यादव ने स्वयं गिरफ्तारी दी।

दोनों पार्षद राव रामकुमार यादव के नेतृत्व में हजारों समर्थकों के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे।
कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को जमानत दे दी गई और प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा दिया गया।
राव रामकुमार यादव बोले—“न हम झुकेंगे, न रुकेंगे, जनता के हित में

निरंतर कार्य करते रहेंगे।
जुलुस की शकल में दोनों पार्षद हजारों समर्थकों के भारी बारिस के बीच बाजार से पैदल मार्च निकालते हुए DCP कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों को तो साथ की साथ जमानत मिल गई। लेकिन उन्होंने जनहित के सरकारी कार्यो में एक्स ई एन डालचंद शर्मा द्वारा बाधा पहुंचाने की शिकायत भी पुलिस को दे दी।
निगम पार्षद दीपक यादव और पवन यादव के समर्थन में जुटे हजारों लोगों से अब बल्लभगढ़ की राजनीती गर्मा गई है। एक्स ई एन वाला दांव उल्टा पड़ने से यादव परिवार की जीत से बोखलाए नेताओं की खराब हो सकती है।  

No comments :

Leave a Reply