80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश भर में ध्वजारोहण और कल्चरल इवेंट हुए। नारनौल और नूंह में धूप में बैठाने से कई छात्राएं बेहोश हो गईं। कुछ तो गर्मी से हाल बेहाल होने पर चक्कर खाकर गिर गईं। वहां मौजूद टीचरों ने उन्हें संभाला और तुरंत ही मेडिकल हेल्प दिलाई।
इसके अलावा कैथल में राष्ट्रगीत के दौरान डीसी अपराजिता नैपकिन से अपना चेहरा पोंछते हुए नजर आई, जबकि मंत्री नियमानुसार सावधान मुद्रा में खड़े थे।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डीसी सामने रखे टेबल से नैपकिन उठाती हैं और उससे अपने चेहरे को साफ करती हैं। बाद में फिर से उसे सामने टेबल पर रख देती हैं।
उधर, हरियाणा सीएम नायब सैनी नए जिले हांसी में ध्वजारोहण में किया। सुबह को ग्रामीणों ने इस प्रोग्राम का विरोध किया, जिस पर पुलिस से उनका टकराव हो गया। लाठीचार्ज और पथराव भी हुआ। इसे देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम सख्ती बरती और कई लोगों को बाहर ही रोक दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम पुस्तुति देने वाले बच्चों के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की और सोमवार के भी अवकाश का ऐलान किया।

No comments :