HEADLINES


More

स्वतंत्रता दिवस पर फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 अगस्त।

जिला फरीदाबाद में आज शनिवार को भारत देश की आजादी का 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर्व पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति भाव के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल  ने फरीदाबाद स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश को आजाद कराने और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य वीर शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके शौर्य को सलाम किया।

स्वतंत्रता दिवस पर वीर जवानों और शहीद परिवारों को नमन, विपुल गोयल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिवारों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन वीरांगनाओं और शहीद परिवारों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनके परिवारजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

हरियाली तीज प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक : विपुल गोयल
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी। देश के करोड़ों नागरिकों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। आज देश स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के गौरवपूर्ण अवसर पर अपने लोकतांत्रिक सफर की उपलब्धियों को याद करते हुए भविष्य के भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

No comments :

Leave a Reply