HEADLINES


More

विजय उत्सव के रूप में मानव सेवा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति ने विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर 15 ए के सभागार में परिवार मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.टीएन तिवारी अध्यक्ष रोटरी क्लब हैरीटेज, समारोह अध्यक्ष सुधीर चौधरी सीए व परम् सानिध्य मनोज नासवा सदस्य वित कमेटी ने ध्वजारोहण के साथ तिरंगा झंडा फहरा कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दीपक प्रसाद अध्यक्ष रोटरी ब्लड बैंक, पंकज सिंगला प्रमुख समाजसेवी,आनंद गुप्ता प्रिंसिपल विद्या मंदिर,अंजू मुंजाल निदेशक स्वर साधना, कांता बंसल उपाध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी बल्लभगढ़ मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने  मानव सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। समारोह में स्वर साधना मंदिर के बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,संस्थापक अरुण बजाज,कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा,महासचिव सुरेन्द्र जग्गा,चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला ने सभी अतिथियों को सम्मान पट्टिका,शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रेम पसरीजा,राज राठी,अरुण आहूजा,रोशन लाल बोरड, अनूप गुप्ता,लायन अनिल अरोड़ा,संदीप राठी, नरेंद्र मिश्रा,आईसी जैन, अनिल गर्ग, राजेश गुप्ता,सरिता गुप्ता, रमा सरना, प्रतिमा गर्ग,मीनाक्षी बंसल, कमला वर्मा,संघमित्रा कौशिक, संतोष दहिया, सुष्मिता भौमिक, कुसुम बंसल, नीरज जग्गा, ममता आदि मौजूद रहे। 



No comments :

Leave a Reply