HEADLINES


More

सनातन समाज फाउंडेशन की बैठक में सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन, 23 अगस्त को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा धरना प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 बल्लभगढ़, फरीदाबाद |

सनातन समाज फाउंडेशन (रजि.) द्वारा 15 अगस्त को उमा इंडस्ट्री, टावर रोड, सुनपेड़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में समस्त समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित तुलाराम शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने पंडित तुलाराम शास्त्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
ज्वलंत सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा
बैठक में समाज एवं राष्ट्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आरक्षण व्यवस्था, जाति आधारित राजनीति, योग्यता आधारित व्यवस्था, शिक्षा, सामाजिक समानता तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय प्रमुख रहे।
सनातन समाज फाउंडेशन (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गौड़ ने कहा कि समाज की मांगें किसी व्यक्ति या समुदाय के विरोध में नहीं हैं। हमारा उद्देश्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और प्रशासन के सामने रखना है।
उन्होंने कहा कि “न जाति पर राजनीति, न आरक्षण पर भ्रांति, अब बस योग्यता की क्रांति। दीपक गौड़ ने आगामी 23 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित करने की अपील की। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपने मुद्दों को मजबूती से रखने का आह्वान किया।
बैठक में निम्न मांगों एवं विषयों को प्रमुखता से उठाया गया, भारतीय सनातन बोर्ड का गठन, सवर्ण आयोग का गठन, यूजीसी रोल बैक की मांग, एससी एसटी एक्ट में आवश्यक सुधार एवं दुरुपयोग रोकने की व्यवस्था, जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार, योग्यता एवं आर्थिक स्थिति आधारित अवसरों की व्यवस्था, जाति के नाम पर होने वाली राजनीति का विरोध आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के विद्यार्थियों एवं युवाओं को समान अवसर धर्म रक्षा एवं संस्कृति संरक्षण, समाज उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण प्रमुख रही।
बैठक में यह विचार प्रमुखता से रखा गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद व्यक्ति को शिक्षा एवं रोजगार में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए तथा व्यवस्था में योग्यता और वास्तविक आर्थिक आवश्यकता को उचित महत्व दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित तुलाराम शास्त्री जी, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया। उन्होंने समाज की एकजुटता, जागरूकता तथा सामाजिक हित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जन्मदिन के अवसर पर समाज द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

दीपक गौड़ ने 23 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर की अपील
कार्यक्रम में उपस्थित रहे समाज के लोग
कार्यक्रम में उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज प्रमुख लोगों में दीपक गौड़, सुनील भारद्वाज, कृष्ण शर्मा, हंसराज, देवेंद्र शर्मा, पंडित तुलाराम शास्त्री जी, पंकज शोरा, डॉ. ज्ञानचंद शर्मा, राजू शर्मा, राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, ज्ञानचंद सोनक, अरुण लाल शर्मा, खेमराज शर्मा, जितेंद्र पाराशर, रूपचंद, दिनेश शर्मा, शिवराम शर्मा, अमीचंद वत्स, चरणलाल अत्री, हर्ष भारद्वाज, निवेश कुमार, ओमचंद, पी.एस. रावत, उत्तम (बब्बू) रेहाना, राहुल गर्ग, इंद्रजीत पाराशर, दर्शन वत्स, प्रदीप वत्स एवं योगेश शर्मा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों ने सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण, समाज उत्थान एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर आगे भी मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पंडित तुलाराम शास्त्री जी को पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments :

Leave a Reply