HEADLINES


More

विधवा महिला ने अपने बेटे पर धोखे से मकान अपने नाम कराने और बाद में उसका आधा हिस्सा बेचने का आरोप लगाया

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक विधवा महिला ने अपने बेटे पर धोखे से मकान अपने नाम कराने और बाद में उसका आधा हिस्सा बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुजेसर थाना पुलिस ने बेटे और संपत्ति खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संजय कॉलोनी निवासी राजनी देवी के पति सैन्यकर्मी थे। पति की मौत के बाद वह परिवार के साथ मकान में रह रही थीं। महिला के मुताबिक, उनके बेटे भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मकान की वसीयत उसके नाम करने की बात कही थी। बेटे की बात पर भरोसा करते हुए वह इसके लिए तैयार हो गईं।

महिला का आरोप है कि 30 सितंबर 2014 को वसीयत कराने के बजाय उनके बेटे ने मकान की ट्रांसफर डीड अपने नाम करा ली। उन्हें इस दस्तावेज के बारे में करीब 3 साल बाद जानकारी हुई।


No comments :

Leave a Reply