HEADLINES


More

फरीदाबाद में ATM उखाड़ ले गए चोर: दो लाख रुपए का कैश

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ क्षेत्र के छायंसा थाना इलाके में चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भारतीय स्टेट बैंक का पूरा एटीएम मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। एटीएम में करीब दो लाख का केश था। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब एटीएम की सफाई करने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

कर्मचारियों ने देखा कि एटीएम मशीन वहां से गायब थी और उसका शटर नीचे गिरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद छायंसा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि चोरों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को पहले तोड़ा, ताकि पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड न हो सके।

इसके बाद चोरों ने एटीएम मशीन को काटकर ले गए। वारदात के बाद चोरों ने एटीएम का शटर नीचे गिरा दिया, जिससे बाहर से देखने पर तुरंत चोरी का पता नहीं चल सका।

छायंसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि पुलिस को सुबह सफाई कर्मचारियों के माध्यम से एटीएम चोरी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।


No comments :

Leave a Reply