HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने जलभराव के बीच निकाला जुलूस, सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ लगाए जोरदार नारे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर राज्यव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रही। फरीदाबाद नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल से सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में भारी बारिश और जलभराव के बावजूद जुलूस निकाला तथा हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।


आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि मई 2026 में नगरपालिका, परिषद एवं नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 14 दिनों तक

ऐतिहासिक हड़ताल की थी। 13 मई 2026 को हरियाणा सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के बीच हुई वार्ता में 22 मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें सबसे प्रमुख मांग प्रदेश में कार्यरत लगभग 13 हजार पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की थी। सरकार ने इस संबंध में तथा अन्य सहमत मांगों के आदेश 30 जून 2026 तक जारी करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया।

शास्त्री ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। 14 जून 2026 को रोहतक में आयोजित कर्मचारियों के राज्य सम्मेलन में निर्णय लिया गया था कि यदि सरकार समझौते को समय रहते लागू नहीं करती है तो 6 से 8 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी 29 जुलाई और 5 अगस्त 2026 को सरकार के साथ दो दौर की वार्ता हुई, लेकिन सरकार अपने वादे से पीछे हटती रही। इसी कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

उन्होंने स्पष्ट घोषणा की कि जब तक सरकार लिखित रूप से समझौते को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी। सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित सभी सहमत मांगों को लागू करना होगा। यदि 8 अगस्त 2026 तक सरकार ने आदेश जारी नहीं किए तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश की बिगड़ती सफाई व्यवस्था और जनसेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए हरियाणा सरकार की होगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बलबीर सिंह बालगुहेर (प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन), अनूप चिंडालिया (राज्य सचिव एवं प्रधान, सीवरमैन कर्मचारी यूनियन), अजय शास्त्री (राज्य सचिव), सुदेश जैनवाल (जिला उपप्रधान), रघुबीर चौटाला (कोषाध्यक्ष), श्रीनंद ढकोलिया (वरिष्ठ उपप्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन), जितेन्द्र छाबड़ा (कोषाध्यक्ष), राहुल चिंडालिया, देवीचरण शर्मा (प्रधान, वाटर सप्लाई यूनियन), सौरभ श्रीवास्तव (सचिव, कार्यालय लिपिक यूनियन), सुमित वधवा, डेविड नागर, हेमवती नंदन (प्रधान, बेलदार कर्मचारी यूनियन), प्रेमपाल (प्रचार सचिव), दर्शन सोया (प्रधान, एनआईटी जोन), धर्म सिंह, नरेश भगवाना, सुनील मेहरोलिया, दान सिंह, नैन सिंह, सुरेश देवी, ललिता, राजवती, कविता, सत्तो, बीना, शकुंतला, सुनीता, अनुराधा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply