HEADLINES


More

डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में ब्यूरो द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत आज डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, फरीदाबाद में एक व्यापक


नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता गौतम ने की जबकि प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार और यातायात प्रभारी गौरव लूथरा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने चालकों, परिचालकों, सहायकों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी अपने परिवार पर भी विशेष ध्यान दें।  डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है तथा  को इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रदेशभर में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक नशे के विरुद्ध अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से आह्वान किया कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 अथवा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर संपर्क करे। मुख्यालय से आए ब्यूरो अधिकारी डॉ. वर्मा ने कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। 


No comments :

Leave a Reply