HEADLINES


More

घर से नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में 3 गिरफ्तार, 50,000 रुपये बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिलीप कॉलोनी सेक्टर 56 स्थित एक घर से नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 3 आरोपितों को जेल से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नरेश, संतोष वासी भट्टा कॉलोनी भंगेर नोएडा व सोनू वासी अम्बेडकर नगर दि


ल्ली के नाम शामिल हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोनू वासी दिलीप कालोनी सेक्टर-56 ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 मार्च 2026 को अपने परिवार के साथ बाहर गया था, अगले दिन जब वह वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से साने व चांदी के आभूषण व 50,000 रुपये की नकदी किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने चोरी कर ली गई। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि तीनो दोस्त है व आदतन चोर है। 21 मार्च को नरेश ने घर का ताला पत्थर से तोड और फिर तीनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, नरेश व सोनू पर पूर्व में 32/33 चोरी के मामले दर्ज है वहीं संतोष पर पूर्व में 4 मामले चोरी के दर्ज है, आरोपितों से 50,000 रुपये बरामद किये गये है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल  भेजा गया है

No comments :

Leave a Reply