//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *ऑपरेशन ट्रैकडाउन* के तहत फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 45 मामलों में 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें किडनैपिंग, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान 2 देसी कट्टे, 1.82 किलोग्राम गांजा और 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, आईपीएस के दिशा-निर्देश पर प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ 1 अगस्त से *ऑपरेशन ट्रैकडाउन* चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस द्वारा वांछित, सक्रिय एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 06 अगस्त 2026 को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने *ऑपरेशन ट्रैकडाउन* के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई एक दिन में 45 मामलों में की है।
इनमें गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में भी पुलिस को सफलता मिली। किडनैपिंग, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।
*ऑपरेशन ट्रैकडाउन* के तहत अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए हसीन उर्फ खुला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 416 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं।
उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने गुरुवार को अपराधियों के कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए। इसके साथ ही अलग-अलग 6 मामलों में 1.82 किलोग्राम गांजा तथा 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।
पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि *ऑपरेशन ट्रैकडाउन* का उद्देश्य अपराधियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करना, वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करना तथा अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा *ऑपरेशन ट्रैकडाउन* को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं एवं थाना पुलिस की टीमें अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। *यह अभियान 1 अगस्त से आरंभ किया गया है, इस दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा अब तक 273 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।* वांछित एवं सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

No comments :