//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने Blinkit कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर APK फाइल भेजने और ₹72,000 की साइबर ठगी करने के मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन निवासी नाडा साहिब, पंचकूला हाल निवासी बैंक कॉलोनी, मनीमाजरा, चंडीगढ़, अरुण कुमार निवासी सुरजन बस्ती, संगरूर हाल निवासी पिंक सिटी मोहल्ला, ढकोली, जीरकपुर, पंजाब तथा दीपक बंसल निवासी सोही हाइट्स, जीरकपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण ने खाताधारक नवीन का बैंक खाता लेकर अपने दोस्त दीपक को उपलब्ध कराया था। ठगी की राशि में से ₹50,000 नवीन के खाते में आए थे। खाते से संबंधित सिम कार्ड दीपक के पास था, जिसने उसी सिम के माध्यम से खाते में आई रकम को UPI से आगे साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिया था। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-3, बल्लभगढ़ निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी कि 3 मई 2026 को उसने Blinkit से मंगाए गए ऑर्डर को वापस करने के लिए Google पर Blinkit का कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस पर कॉल की, कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को Blinkit कस्टमर केयर कर्मचारी बताते हुए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता के मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल हो गया। कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से ₹22,000 तथा उनके पिता के खाते से ₹50,000 निकाल लिए गए। इस प्रकार कुल ₹72,000 की साइबर धोखाधड़ी की गई। जिस शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

No comments :