HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस का शिकंजा, सात महीने में 3.77 लाख से अधिक चालान

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 6 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 6 अगस्त। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के पहले सात महीनों (जनवरी से जुलाई) के दौरान यातायात पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 3,77,957 चालान किए हैं। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आधुनिक उपकरणों, इंटरसेप्टर वाहनों तथा सीसीटीवी कैमरों की सहायता से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में जनवरी से जुलाई तक कुल 3,77,957 चालान किए गए। इनमें जनवरी में 52,690, फरवरी में 40,807, मार्च में 56,220, अप्रैल में 57,028, मई में 59,260, जून में 53,165 तथा जुलाई में 58,787 चालान शामिल हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार और व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रवक्ता के अनुसार सात महीनों के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की गई। इस अवधि में 1,13,996 चालान बिना हेलमेट के किए गए। इसके अतिरिक्त 42,434 चालान तेज गति (ओवरस्पीडिंग), 34,324 गलत पार्किंग, 33,441 लेन अनुशासन का उल्लंघन, 32,754 रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 23,174 नंबर प्लेट नियमों का उल्लंघन, 10,541 बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, 10,327 दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, 8,178 ब्लैक फिल्म/टिंटेड ग्लास तथा 3,543 शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंकन ड्राइविंग) के मामलों में किए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात उल्लंघनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। विशेष रूप से बिना हेलमेट, तेज गति, रॉन्ग साइ

ड ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे मामलों में न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है।

फरीदाबाद पुलिस दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

फरीदाबाद पुलिस की नागरिकों से अपील है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ट्रैफिक सिग्नलों और लेन अनुशासन का पालन करें तथा सड़क पर जिम्मेदार और अनुशासित व्यवहार अपनाकर अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

No comments :

Leave a Reply