HEADLINES


More

ACB की रेड में पकड़े जाने के डर से थाने की छत से कूदा SI: पैर टूटा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 21 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 सोनीपत में युवती से छेड़छाड़ के मामले को निपटाने के नाम पर रिश्वत ले रहे एक चाय वाले को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पकड़ लिया। यह चाय की दुकान खरखौदा थाने के ठीक सामने है। टीम ने चाय वाले से 8 हजार रुपए बरामद कर लिए।

पूछताछ में पता चला कि यह रिश्वत थाने के एसआई हरिप्रकाश के कहने पर ली जा रही थी। इसी दौरान एसआई को भी एसीबी की रेड की भनक लग गई। पकड़े जाने के डर से वह तुरंत थाने की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। इसमें उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया।

एसआई के इस कदम से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत घायल एसआई को उठाकर अस्पताल ले जाया, जहां उसका इलाज जारी है। एसीबी टीम अब चाय वाले से पूछताछ कर रही है कि यह मिलीभगत का खेल कब से चल रहा था। अब इस मामले में जांच अधिकारी लेडी ASI की भूमिका भी चेक की जा रही है। ये लेडी अधिकारी ही शिकायतकर्ता के मामले की जांच कर रही थी।


No comments :

Leave a Reply