//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 22 अगस्त
नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने हड़ताल के 17 वें दिन किया बल्लभगढ़ के विधायक पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय का घेराव सरकार पर लगाए वायदा खिलाफी के गंभीर आरोप 13 मई के समझौते को लागू करवाने का दिया ज्ञापन
आज के 17 वें दिन के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की संचालन लक्ष्मण परचा ऑडिटर सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया
हड़ताल के कर्मचारियों को संघ के नेता सुनील चिंडालिया राज्य उप महासचिव, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, अनिल चंडालिया जिला सचिव, एवम् करतार सिंह जांगलान जिला प्रधान SKS CITU ke जिला सचिव कॉमरेड वीरेन्द्र डंगवाल ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया
संघ के नेताओ ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारी हड़ताल का 17 वा दिन है नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी पूरे अनुशासन में रहकर यह संघर्ष की लड़ाई लड़ रहा है सरकार हरियाणा के सफाई सीवर कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है आज हरियाणा के सिरसा में सरकार ने पुलिस द्वारा गरीब कर्मचारियों पर बल पूर्वक कार्यवाही करवाई है एवं संघ के नेताओं को हिरासत में लिया है यह न्यायोचित नहीं है संघ ने पूरे हरियाणा की सभी पालिका परिषद निगमों में 23 अगस्त को सभी धरना स्थलों पर महा पंचायत करने का फैसला किया है संघ ने पत्र लिखकर हरियाणा की सभी RWA एसोसिएशन सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से इस माह पंचायत में शामिल होने की अपील की है आज फरीदाबाद के नेताओं ने nIT शहरों के मार्किट कमेटी के प्रधानों को पत्र देकर महा पंचायत में आमंत्रित किया है सभी संस्थाएँ धरना स्थल पर आकर हड़ताल का समर्थन करें
आंदोलन के अगले क्रम में हरियाणा के मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कमला राज्य उपाध्यक्ष ,राज्य सचिव अनूप चंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, करतार सिंह जांगलान प्रधान जिला SKS जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे

No comments :