HEADLINES


More

सेक्टर- 8 दयानंद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 अगस्त,2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दयानंद नगर के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सेक्टर-4 से प्रारंभ होकर सेक्टर-7 होते हुए हुड्डा कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 8 तक पहुँची। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के साथ सर्वोदय स्कूल के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम का वातावरण बना रहा और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


हुड्डा कम्युनिटी सेंटर में समाज के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरएसएस महानगर कार्यवाह गोविंद एवं बौद्धिक प्रमुख सुरेश सैनी सहित संघ के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित गोल्डन ऐज पीपल में महेश गुप्ता (अध्यक्ष), संतोष गर्ग, राजपाल गुप्ता, एस.डी.कुमार, सतीश मित्तल, संजय शर्मा, एल.डी.अग्रवाल, एस. के. गांगुली, एस.के.सैनी, सतीश गुप्ता, महेंद्र बंसल, नरेश शर्मा एवं आर.एस.कपूर शामिल रहे।

वरिष्ठ नागरिकों, स्वयंसेवकों और सर्वोदय स्कूल के बच्चों ने एक साथ राष्ट्र ध्वज को सम्मानपूर्वक नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रभावना से जोड़ना तथा नई पीढ़ी में देशप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दयानंद नगर की ओर से तिरंगा यात्रा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों, विद्यालय के बच्चों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

No comments :

Leave a Reply