//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 कम्यूनिटी सेन्टर में किया गया । इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज पर्व का भी कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा बतौर मुख्य अतिथि थी ।विशेष रूप से उत्तरप्रदेश से विधायक विनय वर्मा के भाई हरीश वर्मा , हिसार चेयरमैन श्रीमती रीमा सोनी , विकास चेन के डायरेक्टर रामौतार सोनी ,स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रघुनाथ वर्मा , बल्लभगढ़ सुनार समाज के अध्यक्ष कैनहया लाल वर्मा, हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा, हरियाणा स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश वर्मा, स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा एंव गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ अनीता सोनी जिला अध्यक्ष फरीदाबाद एंव सुनार समाज बल्लभगढ़ के अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा थे ।
कार्यक्रम में काव्य पाठ देश के मशहूर एंव वरिष्ठ कवि दिनेश रघुवंशी, सुरेंद्र यादवेंद्र बारां राजस्थान अंतराष्ट्रीय हास्य कविराष्ट्रीय , अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनीता सोनी एंव कवि अशोक वर्मा ने किया ।
सुनीता वर्मा ने कहा कि समाज को आज हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड की ज़रूरत है जो समाज के हितों की रक्षा की जा सके । उन्होंने कहा कि महाराज अजमीढ़ देव की जयंती प्रदेश स्तर पर राज्य सरकार द्वारा बनाई जाए । समाज की महिलाओं के लिए शिक्षा एंव स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करेंगे । जल्द ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़े शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा
जिला अध्यक्ष डा अनीता सोनी ने कहा कि आने वाले समय में समाज की महिलाओं को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा । समाज में शादी से पुर्व वेडिंग शूट जैसी गतिविधियों का विरोध किया।
प्रदेश महासचिव सपना वर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विवादों को कम करने के लिए क़ानूनी सहायता के साथ उचित काउंसिलिंग भी करने का निर्णय लिया गया ।
बल्लभगढ़ सुनार समाज के अध्यक्ष कैनहया लाल वर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर धन्यवाद किया ।

No comments :