फरीदाबाद की स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सेक्टर-31 में निर्माणधीन इमारत के पास बहुमंजिला मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्लॉट नंबर-22 पर मकान का निर्माण चल रहा है।
निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई की गई थी, लेकिन बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया। जिससे पास मकानों में दरारें आ गई। मामले की शिकायत सेक्टर 31 थाना पुलिस को की गई है।
स्थानीय निवासी पराग संधु ने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने के बाद आसपास के करीब सात मकानों में दरारें आ गईं। इनमें से तीन मकानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। इन मकानों की दीवारों और लैंटर में दरारें आने के साथ ही दीवारों के झुकने की बात भी सामने आई है।
सरे निवासी धर्मेन्द्र और नरेन्द्र ने बताया कि इस घटना से करीब 10 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिन मकानों में ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां रहने वाले परिवार डरे हुए हैं। लोगों को आशंका है कि अगर निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा, तो मकानों को और नुकसान हो सकता है और बड़ा हादसा भी हो सकता है। कई जगह पर उन्होंनो सपोर्ट के लिए जैक सिस्टम लगाया है।
पीड़ित लोगों के मुताबिक 7 अगस्त को यह घटना हुई। उनका कहना है कि निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट खोदकर छोड़ दी गई थी। बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भर गया और पानी आसपास के मकानों की नींव तक पहुंच गया। इसके बाद मकानों में दरारें आने की समस्या सामने आई।

No comments :