HEADLINES


More

संतों के गुरुद्वारे' में दो ट्रस्टी आपस में भिड़े...चले लात-घूंसे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : फरीदाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित संतो के गुरुद्वारे में दो ट्रस्टियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलि


स के मुताबिक एनआईटी निवासी हरीश अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि उनके पिता मनोहर लाल वर्ष 1978 से संतो के गुरुद्वारे की देखरेख करते आ रहे हैं। उम्र अधिक होने के कारण अब ट्रस्ट से जुड़े काम भी वही देखते हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2011 में अमरजीत चावला उनके पिता ने ट्रस्टी बनाया था। 2019 में उनके पिता ने अमरजीत को ट्रस्ट से बाहर कर दिया था। 

लेकिन साल भर पहले उन्होंने गलत तरीके से चुनाव कराकर खुद को प्रधान घोषित कर दिया था। इसके बाद प्रशासन गुरूद्वारे का रिकार्ड एक अलमारी में बंद कर कमरे को सील कर दिया था।

No comments :

Leave a Reply