HEADLINES


More

मीडिया विद्यार्थियों के लिए 'खबर के आइडिया से प्रसारण तक' विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 अगस्त 2026: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टिंग पर एक विशेष मास्टर क्लास का आयोजन किया गया।  'वीकली स्किल बूस्ट' श्रृंखला के अंतर्गत इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक मीडिया अनुभव में बदलना और विद्यार्थियों को न्यूज स्टोरी के विचार से लेकर अंतिम ब्रॉडकास्ट तक की प्रक्रिया से रूबरू कराना रहा।

वरिष्ठ पत्रकार श्वेता अरोड़ा मल्होत्रा ने अपने 15 वर्षों के

व्यावहारिक अनुभव से मीडिया छात्रों को न्यूज रूम की कार्यप्रणाली, इनपुट-आउटपुट विभागों के तालमेल, तथ्य सत्यापन और खोजी पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराया।

मास्टर क्लास का मुख्य आकर्षण पीस टू कैमरा (पीटीसी) पर केंद्रित रहा। विद्यार्थियों को ओपनिंग, मिड और क्लोजिंग पीटीसी की तकनीक सिखाई गई। इसके उपरांत छात्रों ने स्वयं रिपोर्टर और कैमरा पर्सन की भूमिका निभाते हुए प्रैक्टिकल रिपोर्टिंग का अनुभव लिया। श्वेता मल्होत्रा ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक प्रस्तुति का अवलोकन कर छात्रों को कैमरे के सामने आत्मविश्वास बढ़ाने और सवाल पूछने से पहले विषय की पूरी तैयारी करने के टिप्स दिए।
मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने कहा कि विभाग का सदैव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाए। इस तरह की मास्टर क्लास के माध्यम से पत्रकारिता के छात्र सीधे मीडिया विशेषज्ञों से सीख कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

No comments :

Leave a Reply