HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 7 देसी कट्टा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 12 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा *ऑपरेशन ट्रेकडाउन* के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में 11 अगस्त को अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 देसी कट्टे बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 11 अगस्त को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने इमरान(27) निवासी गाँव कुरेशिपुर थाना धौज  फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित बाईपास मोड सेक्टर-58 से व रितीक(21) वासी राहुल कालोनी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित डबुआ मंडी से, अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने ध्रुव(19) वासी त्रिखा कालोनी फऱीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित दाना पानी पार्क सेक्टर-08 फरीदाबाद से व अंकेश(20) वासी त्रिखा कालोनी बल्लभगढ को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-03 एरिया से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने नीरज(29) वासी छाँयसा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित नजदीक इंडियन ऑयल कंपनी सेक्टर-12 फरीदाबाद से व नवीन(21) वासी सीही गांव फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित चंदीला चौक बीपीटीपी से वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टक-48 की टीम ने तुषार(24) वासी सुभाष कालोनी फरीदाबाद को नजदीक किसान भवन सेक्टर-12 पार्क से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply