//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- ऊंचा गांव स्थित गैस एजेंसी से खाली सिलेंडर चोरी करने का मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने अजय(24) व अलताफ(20) वासी आशियाना सेक्टर-62 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी किये गये चारों सिलेंडर बरामद कर लिये गये हैं। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है तथा नशापुर्ति के लिए उन्होंने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 6 अगस्त को दोनों आरोपितों ने एक किराये का ऑटो लेकर आये थे और 4 खाली सिलेंडर उसमें रखकर चोरी कर ले गये। जिन्होंने 2-2 सिलेंडर आपस में बांट लिये थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश वासी कुंदन कालोनी बल्लभगढ ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि ऊंचा गांव में उनकी भारत गैस की एजेंसी है। 6 अगस्त 2026 को उसकी गैस एजेंसी से कोई नामपता नामालुम 4 खाली सिलेंडर चुरा ले गया। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाकर जांच आरंभ की गई थी।

No comments :