//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त को अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹5,000 बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा भूपानी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आसियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिजेन्द्र वासी सेक्टर-58, फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू किया। आरोपी के कब्जे से ₹5,000 की नकदी बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

No comments :