HEADLINES


More

सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद का बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 27 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 27 अगस्त: फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसके निरंतर में सेक्टर 49 स्थित एक विद्यालय में Educator Club Association के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति, साइबर अपराध, यातायात एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाली शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक तथा सामाजिक हानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

*लघु नाट्य के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता**

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से बचाव एवं सावधानियों के संबंध में लघु नाट्य के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP/पासवर्ड साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने, पेड़-पौधों की देखभाल करने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया।

इस अवसर पर SHO ट्रैफिक, फरीदाबाद द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, अग्निशमन सेवा, 1073 - ट्रैफिक हेल्पलाइन, 1930 - साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1033- एनएचएआई सहायता, 1070 / 1077- आपदा प्रबंधन, 1933- मानस हेल्पलाइन, 1091-  महिला हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त **ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विसेज (TMS)** के संबंध में भी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।


No comments :

Leave a Reply