HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस ने 42 साइबर ठग किये गिरफ्तार, ₹19,01,000/- बरामद, ₹2,39,124/- खातों में फ्रिज

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 2 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व हिमाद्री कौशिक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम साइबर ठगों प्रभावी कार्रवाही कर रही है। जिसके चलते 25 से 31 जुलाई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में का


मयाबी हासिल की है, इस दौरान टीमों ने ₹19,01,000/- बरामद किये हैं। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थानों की टीमों ने 09 मामलों में 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 03, सेंट्रल के 02 व बल्लबगढ के 04 मामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने ₹19,01,000/-  बरामद किये हैं। इसी प्रकार 333 शिकायतों का निस्तारण कर ₹2,39,124/- खातों में फ्रिज कराये हैं।  यह कार्रवाई 25 से 31 जुलाई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राहुल कुमार, राहुल कुमार, विशाल राणा, अमित यादव, राजन कुमार, रिंकू, तनवीर अली, आयुष, नागेन्द्र, अक्षत भास्कर, हरिओम, समीर पाठक, पवित्र सिंह, अविनाश ओला, बॉबी कुमार, विशाल चौहान, आमिर खान, शिवम सिंह, अजय सैनी, विजय यादव, मोहम्मद हम्मद, दिलखुश गुज्जर, लव गुप्ता, आकाश कौशिक, असलम खान, हरिश्चन्द्र, दीपेंद्र, ऐश्वर्या वर्धन, रोहित सोनी,गौरव कुमार, अभिषेक, नवीन पालीवाल, सद्दाम हुसैन, विजय कुमार, विनेश कुमार, अल्लाह बख्श, राकेश कुमार, तरसेम, राहुल, सचिन, लाल बाबू व सिकंदर  नाम शामिल है।

साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें। जागरूक बने, जागरूकता ही ठगों पर एक मजबूत प्रहार है।

No comments :

Leave a Reply