//# Adsense Code Here #//
करनाल में SIR (स्पेशल इनटेंसिव रिवीजन) की ड्यूटी पर तैनात गवर्नमेंट टीचर लापता हो गया। उन्होंने लापता होने से पहले टीचर्स और अफसरों के ग्रुप में एक नोट भी भेजा। नोट में उन्होंने घरौड़ा SDM और तहसीलदार और सुपरवाइजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
टीचर की पहचान हिदी टीचर प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। सामने आए नोट में लिखा- इन अधिकारियों ने मेरी कोई समस्या नहीं सुनी। तीनों ने घेरकर धमकाना शुरू कर दिया। SDM साहब ने कहा, तुझे नौकरी करनी सिखा दूंगा।
उम्र के दबाव में ये दबाव सहन नहीं कर सकता, अब मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे इस हालत में पहुंचाने वाले घरौंड़ा के SDM व तहसीलदार और सुपरवाइजर जितेंद्र है। करनाल पुलिस को सेक्टर- 9 के पास टीचर की गाड़ी भी खड़ी मिली है। गाड़ी से 2 मोबाइल फोन भी मिले हैं।

No comments :