//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पार्क में एकत्रित होकर किया विरोध प्रदर्शन। निगम आयुक्त पर लगाए सीवर विभाग खत्म करने के आरोप।
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सीवरमैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया ने की। संचालन उप प्रधान दिनेश ने किया। विरोध प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चिंडालिया, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान अनूप चिंडालिया ने कहा कि निगम प्रशासन सीवरमैनो को जनहित में कार्य न करवाकर, अधिकारियों का चपरासी बनाने का काम कर रहे हैं।
निगम आयुक्त ने गत 26 जून को यूनियन के साथ वार्ता में कहा कि नगर निगम के सभी 46 वार्डो में 3 सीवर मैन प्रत्येक वार्ड में फील्ड निरीक्षण के कार्य में लगाए जाएंगे। अनूप चिंडालिया ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीवरमैन कर्मचारी लगभग अनपढ़ है, 8 कर्मचारियों को हेड सीवरमैन पर प्रमोशन दिया जाए बाकी, सभी सीवर मैन कर्मचारियों को फील्ड में बिना जोखिम के कार्य पर लगाया जाए। प्रशासन हमारे विभाग को खत्म करना चाहता है, वो हम हरगिज नहीं होने देंगे। आज हमने निगम आयुक्त को 7 दिन का आंदोलन का नोटिस दिया है, यदि नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर प्रशासन ने हमसे बात नहीं की तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। जिससे शहर की खराब हुई सीवर सफाई व्यवस्था का जिम्मेदार निगम प्रशासन होगा।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा मनोज सौदे कोषाध्यक्ष, भरत हस्तौडीया, विशाल सौदे, ओमपाल खंडिया, अमरचंद चौटाला, कुंवरपाल, सतबीर शास्त्री, राजेश आदि उपस्थित रहे।

No comments :