//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। फरीदाबाद में औद्याेगिक नगरी से कूड़ा उठान करने को लेकर एजेंसी नियुक्त करने में नगर निगम को सफलता नहीं मिल रही है। अभी तक निगम छह बार एजेंसी नियुक्त करने को लेकर टेंडर लगा चुका है। दो बार तो वर्क ऑर्डर भी जारी हो गए थे। लेकिन फिर किसी न किसी वजह से टेंडर रद हो जाता है।
अब निगम ने सातवीं बार कूड़ा उठान को लेकर टेंडर लगा दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि निगम ने जो इससे पहले टेंडर लगाया था। उसको
भी रद नहीं किया है।
वहीं, इस बार एजेंसी के लिए नियम और शर्ताें को भी थोड़ा कमजोर किया है। इसके साथ ही बजट का दायरा भी बढ़ाया है। निगम का तर्क है कि शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कूड़ा उठान की एजेंसी नियुक्त करना अनिवार्य हो गया है इसलिए थोड़ी सी ढिलाई दी गई है।

No comments :