HEADLINES


More

वरिष्ठ नागरिक सभा सैक्टर 29 के प्रधान बने सुरेश कुमार शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद! सुरेश कुमार शर्मा वरिष्ठ नागरिक सभा रजि. सैक्टर 29 के प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए, महासचिव जी एस विरधी, उपप्रधान टी पी माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष रमेश कुमार यादव चुने गए.

आज सभा की मीटिंग रजिस्टर कार्यालय मकान न 524 सैक्टर 29 में रजिडेंस वेलफेयर असोसिशन 29 के प्रधान बलराज गुप्ता की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें संस्था के रजिस्टर होने पर सभी सदस्यो ने प्रधान सुरेश शर्मा को बधाई दी.
प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उदेश्य वरिष्ठ नागरिकों के हितों और उनके मनोरंजन व खाली समय मस्ती के साथ बिताने का हैं तथा समय समय पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को घूमने ले जाना, उनके जन्मदिन व शादी की सालगिरह मनाना हैं ताकि हम सभी वरिष्ठ नागरिक अपना ये जीवन खुशी और मस्ती के साथ निभा सके उन्होंने कहा कि हम सभी वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन का अनुभव भी समाज की नई पीड़ी के साथ बांटेंगे ताकि उससे कुछ सीख लेकर हमारे समाज के युवा आगे बढ़ सकें.


No comments :

Leave a Reply