//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- 30 जून को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के पास एक ऑटो चालक से ऑटो, फोन व पैसे लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 3 जुलाई को 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान सुमरन(20) व नितिन(20) वासी ओल्ड फरीदाबाद, मदन(24) वासी बल्लभगढ व सुभाष(23) वासी खेडीपुल के रूप में हुई है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर बरामदगी करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, अमन यादव ने बताया कि 30 जून की रात को आरोपित ओल्ड फरीदाबाद से शिकायतकर्ता के ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे। मदन, नितिन, सुमरन पीछे व सुभाष आगे बैठ गया था। जब NHPC फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सुमरन ने ऑटो चालक की गर्दन पर चाकू लगा दिया और तीनों ने उसका फोन व जैब में रखे पैसे निकाल लिये तथा ऑटो सहित वहां से फरार हो गये। सुभाष इस घटना का मास्टरमाइंड है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। नितिन का भी आपराधिक रिकार्ड है।
उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को संदीप वासी अनखीर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ के बीच ऑटो चलाता है। 30 जून की रात को समय करीब 9:30 बजे 4 लडके ओल्ड चौक फरीदाबाद से बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे थे। जब NHPC फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पिछे बैठे एक लडके ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसका ऑटो, फोन व पैसे छीनकर वहां से फरार हो गये। शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :