HEADLINES


More

फरीदाबाद में SIR अभियान की रफ्तार धीमी :45% फॉर्म ही हुए जमा, 14 जुलाई अंतिम तिथि

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत फॉर्म जमा कराने की रफ्तार प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है। अब तक करीब 80 प्रतिशत एसआईआर फॉर्म मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से केवल लगभग 45 प्रतिशत फॉर्म ही भरकर वापस जमा कराए गए हैं।

ऐसे में शेष फॉर्म अगले 4 दिनों के भीतर एकत्र करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 14 जुलाई के बाद किसी भी स्थिति में एसआईआर फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा।


अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित कर रहे हैं। अब तक लगभग 80 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन केवल 45 प्रतिशत फॉर्म ही भरकर वापस प्राप्त हुए हैं।

No comments :

Leave a Reply