फरीदाबाद में नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में बाइक सवार 2 युवक रास्ते में सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक समेत गिर गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई और वे गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्थानीय निवासी हरदीप के अनुसार ये पूरा मामला 8 जुलाई का है। दोपहर बाद 2 बजे के करीब उनकी गली में रहने वाला रूपेश अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बहार जाता रहा था। गली में सीवर के लिए गड्ढा खुदा हुआ था। लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण उसमें पानी भर गया। जिसके चलते वह किसी को दिखाई नहीं दिया।
रूपेश जब अपनी बाइक को लेकर वहां से गुजरा तो उसकी बाइक का अगला हिस्सा अचानक से गड्ढे के अंदर चला गया। गनीमत रही ही बाइक का केवल अगला हिस्सा ही अंदर गया था। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। दोनों युवकों ने जैसे तैसे बाइक को बाहर निकाला।
लोगों ने बताया कि सीवरेज के लिए जगह -जगह पर गड्ढे बने हुए है। जो इस बरसात में लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। उन्होंने कहा कि जो काम बारिश से पहले खत्म हो जाना चाहिए था। वो बारिश के समय में अब लोगों के लिए आफत बन गया है।

No comments :