//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: थाना एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक औद्योगिक इकाई की छत से ए.सी. की कॉपर पाइप चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम कॉपर बरामद किया है। जिसकी पहचान सुमित निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह ए.सी. रिपेयरिंग का कार्य करता है। 7 जुलाई 2026 को वह उक्त कंपनी में ए.सी. की मरम्मत करने गया था। कार्य पूरा करने के बाद उसकी नजर कंपनी की छत पर रखी ए.सी. की कॉपर पाइपों पर पड़ी और उसने मौका पाकर उन्हें चोरी कर लिया था।
बता दें कि अंकित बंसल, एच.आर. विभाग Imperial Auto Industries ने अपने शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी की छत पर ए.सी. की कॉपर पाइपें रखी हुई थीं, जिन्हें 7 जुलाई को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर 8 जुलाई को थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :