HEADLINES


More

ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट के नाम पर 91.50 लाख रुपये की साइबर ठगी, एक और मीडिएटर सूरत गुजरात से काबू

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 91,50,000 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई को एक अन्य आरोपी को सुरत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोती हितेश भाई प्रवीन भाई निवासी सूरत, गुजरात के रूप में हुई है।जिसको अदालत में पे


श कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT निवासी एक व्यक्ति ने  पुलिसको दी में शिकायत में बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई, बाद में व्हाट्सएप पर जारी रही। ठगों ने उसे ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया तथा उसका एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में 91,50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही उसकी निवेश की गई राशि वापस मिली। शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी की साइबर ठगी के लिये खाता उपलब्ध करवाने वाले मीडिएटर की भूमिका थी। उसने नुकुंज से पुरखा राम का बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुरखा राम का प्रथम लेयर का खाता था, जिसमें ठगी की 30 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी।

पुलिस इस मामले में अब तक 4 खाताधारकों तथा 7 खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

No comments :

Leave a Reply