HEADLINES


More

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सख्ती: निगम चीफ इंजीनियर बोले- घटिया सामग्री इस्तेमाल पर SDO-JE भी होंगे जिम्मेदार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 6 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शहर में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री से बनने वाली सड़कों को रोकने के लिए फरीदाबाद नगर निगम सख्त रूख अपनाया है। अब घटिया सामग्री से सड़क बनाने पर ठेकेदार के साथ संबधित इलाके के एसडीओ और जेई पर भी कार्रवाही की जाएगी। चीफ इंजीनियर ने इसको लेकर सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए है। विभाग की जांच में अगर कार्य सही नहीं पाया गया, तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने कहा कि घटिया सामग्री से बनी सड़को का आरोप ठेकेदार पर लगाकर अब संबधित इलाके के एसडीओ और जेई बचकर नही जा सकेंगे। अब सड़को के निर्माण में जितनी जिम्मेदारी ठेकेदार ही होगी उतनी ही इन दोनों अधिकारियों की होगी। सड़क निमार्ण को लेकर इन अधिकारियों से जबाव लिया जाएगा।

अब से कुछ समय पहले दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने निगम के अधिकारियों पर घटिया सामग्री से सड़क बनाने के आरोप लगाए थे। बडखल से बीजेपी विधायक धनेश अद्लखा ने कहा था कि निगम के द्वारा हाल में ही जो सड़कें बनाई जा रही है, वो बहुत जल्दी बेकार हो रही है। जिसको लेकर कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे।

लोगो से शिकायत मिलने के बाद कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के आदेश पर एनएचपीसी से बाइपास तक बनाई जा रही सड़क को तोड़कर उसको दोबारा बनाने का आदेश जारी किया गया था। वार्ड-10 में घटिया निर्माण सामग्री से सड़क का निर्माण करवाया था। सड़क बनने के कुछ घंटे बाद ही टूटने लगी थी। इसको लेकर लोगों ने भी काफी हंगामा किया। जिसके बाद निगम ने संज्ञान लेते हुए सड़क बनाने का काम रूकवा दिया।


No comments :

Leave a Reply