HEADLINES


More

तेज बारिश, फरीदाबाद में गड्ढे में पलटा ऑटो

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में मौसम विभाग ने दो दिन तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक छह जिलों यमुनानगर, पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और भिवानी में तेज बारिश हुई।

साढ़े 12 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन घंटों यानि साढ़े 4 बजे तक प्रदेश के 3 जिलों झज्जर, बहादुरगढ़, रोहतक में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी में मध्यम और हिसार, फतेहाबाद, जींद, हांसी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बारिश हो सकती है।

उधर, बारिश की वजह से गुरुग्राम और फरीदाबाद में घटनाएं भी देखने को मिलीं। गुरुग्राम में जहां मुख्य मार्ग पर रोड दो-दो फीट तक भारी भर गया, वहीं फरीदाबाद के NIT-86 इलाके में भी सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया, जिसमें एक ऑटो पलट गया। ड्राइवर ने पानी में कूदकर जान बचाई।

इसके अलावा फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में मॉडर्न तक्षशिला स्कूल के पास भरे पानी में ट्यूबवेल से करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से दो कुत्ते ओर एक बछड़े की मौत हो गई। पता चलने पर लोगों ने बिजलीघर कॉल कर सप्लाई बंद कराई।


No comments :

Leave a Reply