HEADLINES


More

गैस कटर से ATM काटकर ₹5.5 लाख उड़ाए:ताला तोड़कर दुकान में से चोर ₹25 हजार चुराकर फरार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 28 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक ही दिन के भीतर चोरी की दो अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में जेसीबी कंपनी के सामने स्थित कॉलोनी में लगे हिताची के एटीएम में हुई, जहां से चोर करीब साढ़े 5 लाख के करीब पैसे को चुराकर ले गए।

जबकि दूसरी वारदात शहर के दूसरे इलाके में एक दुकान को निशाना बनाकर अंजाम दी गई। दुकान के अंदर से चोर करीब 25 हजार रूपए चोरी कर ले गिए. दोनों मामलों में चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की है। यहां जेसीबी कंपनी के सामने स्थित कॉलोनी में लगे हिटाची के एटीएम को बदमाशों ने देर रात गैस कटर से काट दिया। चोर एटीएम के अंदर रखी करीब साढ़े 5 लाख की नगदी निकालकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इसी दिन दूसरी चोरी की वारदात शहर के दूसरे क्षेत्र में हुई, जहां बदमाशों ने एक दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान और 25 हजार की नगदी चोरी कर ली। सुबह दुकान मालिक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply