HEADLINES


More

छात्र लाठीचार्ज पर हरियाणा की खाप पंचायतों का अल्टीमेटम

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 23 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चरखी दादरी :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हरियाणा की खाप पंचायतों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सर्वजातीय फो


गाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगें जल्द स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते समाधान नहीं निकाला तो देशभर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान सर्वजातीय फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि, "यह आंदोलन बच्चों की शिक्षा, दवाइयों, बेहतर पढ़ाई और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर है। ये पूरी तरह जायज मांगें हैं। सरकार को इस तरह के प्रदर्शन होने से पहले ही इन पर सकारात्मक फैसला लेना चाहिए था। 

सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए सुरेश फोगाट ने कहा कि, देश के इतिहास में जब भी बड़े आंदोलन हुए, सरकारों को जनता की आवाज सुननी पड़ी। इंदिरा गांधी ने भी आमरण अनशन कर रहे लोगों से संवाद किया था और महात्मा गांधी के आंदोलन के समय अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा था। आज की सरकार इतनी हठधर्मी क्यों दिखा रही है? आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा करते हुए सुरेश फोगाट ने कहा कि, आज जंतर-मंतर पर दो से तीन लाख लोग मौजूद हैं। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आने वाले समय में करोड़ों लोग दिल्ली पहुंचेंगे। फोगाट खाप हमेशा से इन जायज मांगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से आंदोलन का समर्थन करेगी।

No comments :

Leave a Reply