दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का हरियाणा में विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को गुरुग्राम में लघु सचिवालय में ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसे लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कांग्रेसी वहां लगाई बैरिकेड हटाकर डीसी दफ्तर पहुंच गए।
उधर, ओलंपियन पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया भी छात्रों के समर्थन में आ गए है।
उधर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने क्लास छोड़कर रोष मार्च निकाला। सिरसा में JJP ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के सामने दिन-रात का धरना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बाद एनएसयूआई की अगुवाई में स्टूडेंट्स ने गेट के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में भी प्रदर्शन हुए।

No comments :