HEADLINES


More

8 महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 23 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 8 महीने की गर्भवती 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी मिल गई थी। वह पति को उस महिला से बात करने और मिलने से मना करती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। अब विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर की रहने वाली 29 वर्षीय नमिता कामत की शादी 20 नवंबर 2025 को फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी रंजीत चौधरी से हुई थी। नमिता करीब आठ महीने की गर्भवती थी। परिजनों का कहना है कि शादी के समय उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज और अन्य सामान दिया था। शादी के कुछ महीने बाद पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव शुरू हो गया।

बुधवार की दोपहर नमिता अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। बताया गया कि जब उसका देवर कमरे में पहुंचा तो उसने नमिता को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। इसके बाद परिजन उसे सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जांच के दौरान नमिता के गले पर रस्सी से गला दबाने जैसे निशान दिखाई दिए। इसके


बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है।

मृतका के पिता शिवनारायण कामत ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उनकी बेटी को पता चला था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में है। इस बात को लेकर नमिता अक्सर अपने पति को समझाती थी और उस महिला से दूर रहने के लिए कहती थी। लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी।

इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रंजीत कई बार नमिता के साथ मारपीट करता था। परिवार के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

No comments :

Leave a Reply