//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 23 जुलाई -
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने राज्य सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। क्योंकि सरकार ने 29 मई 2026 को पानीपत में हुए समझौते को अभी तक लागू नहीं किया। मानी हुई मांगों को लागू करवाने को लेकर आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवी राम ने की जबकि संचालन जिला सचिव राजू बहादुरपुर किया। इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, वित्त सचिव दिनेश पाली , वरिष्ठ उप प्रधान महेंद्र माढोतिया भी उपस्थित रहे ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेज धूप और अचानक हुई बारिश के बीच में कर्मचारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद श्री कृष्ण लाल पवार विकास एवं पंचायत मंत्री हरियाणा सरकार चंडीगढ़ के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार श्री सुमेर सिंह को सौपा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपमहासचिव देवीरादंव ने बताया कि पानीपत में 29 मई 2026 को मंत्री जी की अध्यक्षता में यूनियन की मांगों को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें 17 मांगों पर सहमति बनी। लेकिन दो माह का समय व्यतीत होने के बाद भी सरकार ने समझौते के पत्र जारी नहीं किए हैं। केवल₹2100 मासिक बढ़ोतरी जनवरी 2026 से करने की सहमति बनी थी। उसे भी 1 जुलाई से लागू करने का पत्र जारी कर दिया। आज भी समझौते के मुताबिक 16 मांगों पर सहमति के बाद पत्र जारी नहीं किए हैं। लगातार हो रही देरी के कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारी में धीरे-धीरे एक संदेह की स्थिति बनती जा रही है। सरकार के पास 30 मई से लेकर आज तक का पर्याप्त समय था। इस दौरान यह सब पत्र जारी हो सकते थे। लेकिन यह पत्र जारी न होने से? ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों में काफी गुस्सा व्याप्त है। इसलिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लागू करने के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए सीटू के सचिव ने बताया कि दिल्ली जंतर मंतर पर नीट के पेपरों में गड़बड़ी, और अन्य परीक्षाओं में हुई धांधलियों के खिलाफ देश के छात्र न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी विद्यार्थियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करके सैकड़ो छात्रों को घायल कर दिया गया है। इसके विरोध में कल फरीदाबाद में प्रदर्शन किया जाएगा। आज के प्रदर्शन के मौके पर नरेश पावता विनोद प्रधानती गांव महेश अटाली ओम प्रकाश धीर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

No comments :