//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 19 जुलाई - सोनम बांगचुक के समर्थन में रविवार को फरीदाबाद , की नेहरू कालोनी के छात्रों और युवाओं ने जागरूकता रैली निकाली। यह कार्यक्रम बाल सभा- युवा मंच फरीदाबाद के बैनर के तले आयोजित किया
गया। सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर - मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया था। बांगचुक 20 दिन से जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए अनशन पर बैठे हुए थे। यह जानकारी संयोजक वीरेंद्र सिंह डंगवाल और चैयरमेन विजेंद्र ने दी। उन्होंने कहा कि देश के विद्यार्थी और नौजवान नीट व अन्य प्रवेश परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में संघर्षरत हैं। आज देश के छात्रों और युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी और आए दिन होने वाले पेपर लीक के मामले हैं। जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाना जरूरी है। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार
आंदोलनकारियों से बातचीत तक नहीं कर रही है। सरकार की तरफ से संवादहीनता सबसे बड़ी समस्या है। आंदोलनकारीयों की मुख्य मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दो, इसके अलावा भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को रिहा करो। शामिल हैं। रैली में कमेटी सदस्य देवकी, राजेंद्र देशवाल, पूनम,राम सिंह, संतरा,शकुंतला, लक्ष्मी,संतरा,सूनीता, धर्म बाई, सुमन, बलवीर, मास्टर श्योराज , छात्रों में अभिषेक, शिवा, संजू , मनीष, अभिमन्यु, दीपेश, धन सिंह, सोनू, संजय, आदित्य, राधिका, गौरी, दिवाशी, सुमित, वंदना, आयुष, दीपांशु, तरुण, भी उपस्थित रहे।

No comments :