HEADLINES


More

सोनम-वांगचुक के मुद्दे पर बोले पूर्व MP बृजेंद्र सिंह, सरकार संवेदनशील नहीं

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कांग्रेस नेता और हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए एसआईआर, स्लम बस्तियों पर कार्रवाई, एथेनॉल नीति और सोनम वांगचुक प्रकरण को लेकर सरकार की आलोचना की।

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने की घटना यह दर्शाती है कि सरकार आम लोगों की भावनाओं और मुद्दों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एथेनॉल के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है और अब समय आ गया है कि लोग एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठाएं।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एसआईआर को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उनका कहना था कि यदि सरकार एसआईआर के नाम पर किसी तरह का खेल करने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस उसे सफल नहीं होने देगी।


फरीदाबाद में स्लम बस्तियों पर चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई का जिक्र करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बिना पुनर्वास के लोगों के घर तोड़ना गलत है। सरकार की जिम्मेदारी है कि कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के रहने की उचित व्यवस्था और आवास उपलब्ध कराए।

No comments :

Leave a Reply