//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हरियाणा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम अधिक से अधिक पौधारोपण और उनका संरक्षण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश हराभरा बन सकता है।
यह विचार उन्होंने वन महोत्सव के तहत फरीदाबाद जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा बीपीटीपी सेक्टर-75 स्थित शिवालय धाम में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कहे । ठाकुर उमेश भाटी ने फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि फलदार पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी होते हैं, इसलिए ऐसे पौधों के साथ ही ऑक्सीजन देने वाले पौधों की भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं फरीदाबाद जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि वन महोत्सव के माध्यम से जिलेभर में पौधारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। इस मौके पर आयोग के पदाधिकारियों ने स्वादिष्ट भंडारे का भी आनंद लिया
इस अवसर पर भूदेव भड़ाना, सौरव शर्मा, सत्य प्रकाश गोयल, हरि किशन चंदीला, रणदीप चौहान, मेहक सिंह यादव, गुलशन खटूरिया, कृष्ण शर्मा तथा लेखराज तेवतिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments :