//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कशिश निवासी बोर्ड कॉलोनी, नंदरामपुर बास, जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संजय कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी सुरेन्द्र सिंह ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी थी कि उसने 1 अगस्त 2025 को अपनी स्कूटी सेक्टर-56 स्थित अपने प्लॉट के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 9 जुलाई 2026 को फज्जूपुर चौक के पास से आरोपी कशिश को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने मामा के साथ मिलकर उक्त स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :