HEADLINES


More

जुआ अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग मामलों में 2 गिरफ्तार, 6350/-रू बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के तहत सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 9 जुलाई को अपराध शाखा सेक्टर-56 एवं पुलिस चौकी टाउन-3 की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ की 6350/-रू की राशि बरामद की है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को 3 नम्बर पुलिया पार्क, डबुआ मंडी के पास सट्टा खाई कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर रेड कर मोहित वासी SGM नगर फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से जुआ से संबंधित 5200/-रू बरामद किए गए।

वहीं एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी टाउन-3 की टीम ने असलम वासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को राहुल कॉलोनी के पास सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1150/-रू की जुआ राशि बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply