//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रशीद खान, निवासी आशियाना अपार्टमेंट, सेक्टर-56, फरीदाबाद, हाल निवासी प्रेम नगर झुग्गी, मस्जिद के पास, बाईपास रोड, सेक्टर-17, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 250 पव्वे देशी शराब तथा 24 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद किए गए।
इसी प्रकार पुलिस चौकी ग्रीन फील्ड की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिंकू बैसला, निवासी गांव मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 28 पव्वे देशी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
दोनों मामलों में बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :